रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। फर्जी फेसबुक आईडी से धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अनगड़ा थाना में बाहया निवासी पास्कल बिंझा के खिलाफ शिकायत की गई। शिकायत बाहया गांव के ही शंभूनाथ गंझू ने की है। आवेदन के साथ आरोपित के फेसबुक पोस्ट की प्रति भी पुलिस को दी गई है। सोमवार को अनगड़ा शांति समिति की बैठक में भी बाहया गांव के कुछ सदस्यों ने इस मामले को उठाया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पास्कल बिंझा ने अपने नाम से तीन फर्जी फेसबुक आईडी बना रखी हैं। इन आईडी से लगातार आपत्तिजनक और अमर्यादित पोस्ट किए जा रहे हैं, जिससे एक समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी युवक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी ...