Ranchi News: प. बंगाल में तीन जगह अभ्यर्थियों को रटवाए गए थे प्रश्नोत्तर
रांची, अक्टूबर 9 -- जांच में हुए नए खुलासे Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेपीएससी सीजीएल परीक्षा में एसआईटी जांच का दायर जैसे-जैसे बढ़ रहा, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सीआईडी की रिमांड पर लिए गए दिलीप कुमार पासवान से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के मातुभवन, कोलकाता के होटल एन 7, दुर्गापुर के सितुलपुर समेत अन्य जगहों पर ले जाया गया था। इन जगहों पर अभ्यर्थियों को प्रश्नोत्तर रटवाए गए थे। सीआईडी ने संबंधित दिनों के कॉल लोकेशन के साथ-साथ अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। इस दौरान दिलीप पासवान के खाते में 12 लाख रुपये भी विभिन्न अभ्यर्थियों के द्वारा भेजे गए थे। सीआईडी ने इस संबंध में उन संबंधित अभ्यर्थियों का बयान भी दर्ज किया है, जिनकी भूमिका संदिग्ध के तौर पर सामने आयी है। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.