Ranchi News: प्रेम नगर चौक के पास सड़क पर मिला अधेड़ का शव
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर चौक के पास रांची-गुमला नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सड़क पर शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और पिछले कुछ दिनों से आसपास घूमता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.