रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची। निर्मला कॉलेज में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. सिस्टर ज्योति ने छात्राओं को देशप्रेम तथा भारत की एकता और अखंडता को बढ़ावा देने की सीख दी। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सिस्टर सुषमा ने भारत के एकीकरण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। उप-प्राचार्या डॉ. सिस्टर शोभा, सिस्टर सुमन, डॉ. पिंकी, शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एसएस मेमोरियल में राष्ट्रीय एकता का संकल्प यह भी पढ़ें- Ranchi News: राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव का संदेश यह भी पढ़ें- Ranchi News: विद्यार्थियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...