रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को पूजा समितियों के सदस्यों ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की। इस दौरान समितियों ने पर्व में प्रशासनिक सहयोग का आग्रह किया। डीसी ने समितियों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा आयोजित करने की अपील की। डीसी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान संबंधित थाना के साथ समन्वय बनाए रखें। साथ ही तय ध्वनि मानकों और अन्य नियमों का पालन करें। उन्होंने पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीसी-एसपी ने की पूजा की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश प्रशासन की ओर से पूजा समितियों से नियमों ...