Ranchi News: प्रभारी एफओ डॉ. दिलीप के सेवा विस्तार की प्रक्रिया शुरू
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची। रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी वित्त पदाधिकारी (एफओ) डॉ. दिलीप प्रसाद को एक बार फिर सेवा विस्तार देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि प्रशासन ने उनके कार्यकाल को अगले एक वर्ष या नियमित नियुक्ति होने तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर उच्च शिक्षा निदेशालय से अनुमोदन मांगा है। अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रसाद को राज्यपाल सचिवालय के पत्र के आलोक में छह माह का सेवा विस्तार मिला था, जिसकी अवधि 22 अक्तूबर को समाप्त हो रही है। वित्तीय कार्यों के सुचारू संचालन का हवाला देते हुए विवि ने जल्द मंजूरी का अनुरोध किया है। विभाग से स्वीकृति मिलते ही औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: वोकेशनल व स्ववित्तपोषित कोर्स में 41 संविदा शिक्षकों का पुनर्नियोजन -------------------- - 22 अक्तूबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.