रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। इस्कॉन के लीला पुरुषोत्तम दास ने कहा कि प्रत्येक जीव भगवान श्रीकृष्ण का शाश्वत अंश है और उसका वास्तविक संबंध परम पुरुषोत्तम भगवान के साथ है। वे सोमवार को इटकी रोड में कटहल मोड के पास इस्कॉन रांची की ओर से आयोजित श्रीमद्भावग कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन व्यास पीठ से प्रवचन कर रहे थे। कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने साधकों को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जीवात्मा और परम भगवान श्रीकृष्ण के बीच के सनातन संबंध समझाया। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य की अद्भुत कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस के कारागार में माता देवकी और वसुदेव के समक्ष दिव्य रूप में प्राकट्य किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और गीता के संदेशों से भक्ति...