रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। बीआरसी नामकुम में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने आती है और इसका उनके जीवन पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से पांचवीं के वर्ग में बुनियादी स्कूल नामकुम की यति कुमारी प्रथम, मध्य विद्यालय बरगांवा की रागिनी कुमारी द्वितीय और उपरउहू मध्य विद्यालय की शांति मिंज तृतीय रहीं। कक्षा छह से आठवीं के वर्ग में बरगांवा की आर्या रॉय प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय और कस्तूरबा विद्यालय बरगांवा की पूजा टोप्पो तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा विजयी प्...