Ranchi News: प्रतिबंध के बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक से कारोबार, अभियान बेअसर
रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। राजधानी को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार और रांची नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद, शहर के बाजारों में खुलेआम सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग हो रहा है। स्थिति यह है कि राजधानी के लगभग शत-प्रतिशत छोटे-बड़े कारोबारी आज भी धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं। रांची नगर निगम ने इस पर रोक लगाने के लिए लंबे समय से जांच अभियान चला रखा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक कुल 649.5 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की जा चुकी है। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 2,32,550 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। इसके बावजूद जमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.