रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: राहे, संवाददाता। कुशवाहा अतिपिछड़ा संघर्ष अधिकार मोर्चा ने प्रखंड के दुलमी गांव निवासी प्रताप कुमार कुशवाहा, पिता ज्योति प्रसाद को सर्वसम्मति से संगठन का केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति मोर्चा के प्रमुख सलाहकार डॉ राज नारायण कुशवाहा ने संगठन के सदस्यों की सहमति से की। संगठन के सदस्यों ने कहा कि प्रताप कुमार कुशवाहा की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्यों ने विश्वास जताया कि वे संगठन के मूल आदर्शों के अनुरूप पूरी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा से काम करते हुए मोर्चा को मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...