रांची, नवम्बर 20 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रविवार को निकलने वाली शोभायात्रा और 24 नवंबर को होने वाले मुख्य समारोह को लेकर रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने संबंधित शाखाओं को विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शोभायात्रा मार्ग की सफाई, पेयजल, शौचालय, रोशनी व सुगम आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। शोभायात्रा में आवागमन बाधित न हो, इसके लिए इंफोर्समेंट शाखा को सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने और बिल्डिंग मटेरियल के अवैध डंप पर रोक लगाने को कहा गया है। खुली नालियों पर स्लैब लगेंगे और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। पेड़ों की छंटाई और झाड़ियों की कटाई भी कराई जाएगी। निगम ने सभी शाखाओं को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा है...