रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा में रथ खींचने के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले इंटर के छात्र चंदन कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को परिजन उसके पैतृक गांव बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित भलुआ गांव ले गए। वहां विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। चंदन के बड़े भाई राहुल ने नम आंखों से अपने छोटे भाई को मुखाग्नि दी। बेटे को खोने के गम में मां बार-बार बेसुध हो जा रही थीं, जबकि पिता सहदेव यादव उर्फ ननका सदमे में होने के कारण कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे। यह भी पढ़ें- रथ यात्रा हादसा : दो छात्रों की मौत मामले में यूडी केस दर्ज चंदन तोरपा के श्रीहरि प्लस-2 उच्च विद्यालय में इंटर कला का छात्र था। सोमवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान ...