रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। वनों के प्रति जागरुकता फैलाने और इनके संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से अनगड़ा जंगल और रेशम बनादाग जंगल में गुरुवार को ग्रामीणों ने वन रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया। वन रक्षा प्रबंधन और संरक्षण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर वनों के संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग के प्रभारी फॉरेस्टर नितिन गुप्ता ने ग्रामीणों को जंगलों के महत्व और इनके संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वनों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। सभी लोग पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: राखी बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का लिया गया संकल्प मौके पर छत्रपति गोरांई, मुखिया मधुसूदन मुंडा, असहर, सोनार...