रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सदर प्रखंड के फुदी पंचायत अंतर्गत मारीबुरू उली बाबा डूंगरा में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। यहां नवनिर्मित पेयजल टंकी का उद्घाटन खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया। टंकी के शुरू होने से मारीबुरू उली बाबा डूंगरा आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी अब पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से थी पेयजल की मांग:उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि पेयजल की समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान की मांग लंबे समय से की जा रही थी। ...