रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। बुढ़ाखुखरा-कैम्बो रोड पर सरगांव मोड़ के पास रविवार रात सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय संजू उरांव की मौत हो गई। वह गुड़गुड़जाड़ी गांव का रहने वाला था। बताया गया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से अकेले बुढ़ाखुखरा से घर लौट रहा था। सरगांव मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह ग्रामीणों को गड्ढे में युवक के पड़े होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संजू अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता पौलुस उरांव की पहले ही बिजली करंट लगने से मौत हो चुकी है। संजू की मौत से उसकी मां घर में अकेली रह गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

ह...