Ranchi News: पेट्रोलियम टैंकर के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। अनिगड़ा स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल के समीप खड़े एक पेट्रोलियम टैंकर के केबिन में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही वहां मौजूद लोगों और अन्य टैंकर चालकों में हड़कंप मच गया। हालांकि, चालक ने समय रहते टैंकर से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, टैंकर (जेएच 02 बीएन 9666) का चालक जाऊल हक जमशेदपुर से टैंकर लेकर खूंटी पहुंचा था। टर्मिनल के समीप मैदान में टैंकर खड़ा करने के दौरान अचानक इंजन रेस करने लगा। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही केबिन में आग भड़क उठी। खतरा भांपते हुए चालक तत्काल टैंकर से नीचे कूद गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और केबिन का हिस्सा जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अन्य चालकों को इसकी सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.