रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: नामकुम, प्रतिनिधि। खिजरी के पूर्व विधायक स्व. उमराव साधो कुजूर की 45वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सदाबहार चौक स्थित प्रतिमास्थल पर श्रद्धांजलि सभा होगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पूर्व विधायक की पुत्री और भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनय महतो, धीरज, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह सहित कई लोग शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...