Ranchi News: पूर्व न्यायाधीश की पुत्री के बंद पड़े आवास में चोरी
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में बंद पड़े आवास संख्या एच-दस से चोरों ने सिलेंडर, बर्तन, एलईडी टीवी और अन्य कीमती सामान समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले में पूर्व न्यायाधीश लोकनाथ प्रसाद की पुत्री पायल रानी की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि वह अभी जमशेदपुर में रहती हैं। अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी के मकान की देखरेख के लिए जमशेदपुर से आना-जाना होता है। दो दिन पूर्व पड़ोसी ने कॉल कर सूचना दी कि उनके मकान में चोरी हो गई है। इसके बाद वह जमशेदपुर से अपने आवास पहुंची तो पाया कि मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ है और घरेलू प्रयोग के सामान गायब हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.