रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रांची। शिवा संस्था की ओर से डीएफसी क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी का 45वां जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि आराध्य शिवाय बंका ने बच्चों के साथ केक काटा। कहा कि धोनी हमें विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखना और खेल हो या जिंदगी, आखिरी गेंद तक लड़ना सिखाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि धोनी वर्ष 2027-28 तक सीएसके से जुड़े रहकर टीम को छठी और सातवीं बार आईपीएल खिताब दिलाएंगे। मौके पर कई खिलाड़ी उपस्थित थे। मौके पर अमित कुमार, आशुतोष द्विवेदी, रंजीत गुप्ता, जसवंत बर्मन, शुभम कुमार व खिलाड़ी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...