रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के पुरियो नवाटोली स्थित बजरंगबली हनुमान मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय नौवां वार्षिक महोत्सव शनिवार को हवन पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। पूर्णाहुति पूरे विधि-विधान से हुई। धार्मिक अनुष्ठान पुजारी सोनू पंडा, अरविंद पांडेय और नितेश मिश्रा की अगुवाई में मुख्य यजमान धनंजय गोप-सपत्नी रिखी देवी, बैजनाथ गोप-सुगिया देवी, सोहन गोप-सुषमा देवी तथा रामसेवक गोप-सीमा देवी ने संपन्न कराया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन किए। अंतिम दिन पूजा और हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो में 551 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा आयोजन को सफल बन...