रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के पिस्का रेलवे स्टेशन के पास मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाए जा रहे भव्य पूजा पंडाल के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। समिति के महेश कुमार शर्मा ने यजमान के रूप में भूमि पूजन किया। पंडित ब्रजेश पांडेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मौके पर मां दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। समिति की ओर से इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का भव्य प्रारूप तैयार किया जाएगा। बंगाल से आए कारीगरों ने शनिवार से पूजा पंडाल और मूर्ति बनाने का काम शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अखाड़ाघाट में दिखेगा नेपाल का मनोकामना देवी मंदिर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...