रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में दुर्गापूजा पर भक्ति और उल्लास का माहौल है। श्रद्धालु पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। शहर के प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास बच्चों के मनोरंजन, रोमांचक झूलों और तरह-तरह के स्ट्रीट फूड स्टॉल्स के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां शाम ढलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिल रही है। बकरी बाजार, जिला स्कूल और ओसीसी क्लब में उमड़ रही भीड़ यह भी पढ़ें- Ranchi News: मेकॉन श्यामली कॉलोनी में 80 फीट ऊंचा पंडालबकरी बाजार, जिला स्कूल और ओसीसी क्लब में मेले की रौनक भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार पूजा पंडाल परिसर में लगे आकर्षक मेले में बच्चों और युवाओं के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं। यहां ब्रेक डांस, जायंट व्हील, नाव, रेलगाड़ी, ...