रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर बुधवार को राज्यभर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं अफसरों ने शहीद परिवारों के सदस्यों की समस्याएं भी सुनी व उनके समाधान का रास्ता निकाला। जैप वन परिसर में पुलिस व अर्धसैनिक बलों के शहीदों को डीजीपी तदाशा मिश्रा ने श्रद्धांजलि दी। पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वीर शहीदों के सम्मान में पुलिस संस्मरण दिवस परेड आयोजन कर सभी शहीदों को नमन किया गया तथा शहीदों के परिवारों के साथ झारखण्ड पुलिस के सभी पदाधिकारी/कर्मी हमेशा साथ खड़े रहने का भी निश्चय किया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: शहीदों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, सीपी शिवास कविराज ने अर्पित किए पुष्...