रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम में हाईवे पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन ट्रकों को हटाया गया। गौरतलब हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री समेत अन्य लोगों की सड़क पर खड़े ट्रक से धक्का लगने पर हुई मौत को लेकर गुरुवार को हाईवे की पड़ताल की थी, जिसमें हाईवे पर हादसे के कई कारण सामने आए थे, जिसे हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसएसपी ने निर्देश दिया कि वे दोबारा सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करें। वाहन को निर्धारित स्थल पर ही खड़ा करें। इस क्रम में ओरमांझी, नगड़ी, रातू, नामकुम आदि मार्गों में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया। कई के चालान क...