रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को रातू पश्चिमी मंडल के पुरियो पंचायत भवन में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर में रांची के सिविल सर्जन, रातू चिकित्सा केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग रहा। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर चौबे, मंडल अध्यक्ष सुबोध साहू, केशव कुमार, शिवपूजन साहू, गांधी भगत, अरुण उरांव, संतोष उरांव समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। सुधाकर चौबे ने कहा कि अभियान के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चुंद गांव में भाजपा ने लगाया चिकित्सा शिविर यह भी पढ़...