Ranchi News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में चयन
रांची, अक्टूबर 29 -- गुटजोड़ा बना मॉडल सोलर विलेज Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत खूंटी जिले के गुटजोड़ा गांव का चयन 'मॉडल सोलर विलेज' के रूप में किया गया है। गुरुवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में समीक्षा और मूल्यांकन के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में योजना के तहत जिले के चयनित गांवों में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके लिए निर्धारित छह माह की प्रतिस्पर्धा अवधि के दौरान हुए सोलर इंस्टॉलेशन का आकलन किया गया। साथ ही, प्रतिस्पर्धा अवधि शुरू होने से पहले और उसके बाद स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों से संबंधित आंकड़ों की तुलना कर मॉडल सोलर विलेज के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.