Ranchi News: पीएम आवास में रहना खुद था, पर दूसरों को बसाकर 232 लाभुक बटोर रहे थे किराया
रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट किराये पर देने वाले 232 लाभुकों को नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने यह नोटिस प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के तहत धुर्वा स्थित लाईट हाउस प्रोजेक्ट आवासीय परिसर में आवंटित आवासों के लाभुकों को दिया है। दरअसल, निगम को शिकायत मिली थी कि इन आवासों को अवैध रूप से किराये पर दिया गया है, जिसके बाद प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि कई लाभुक स्वयं आवास में निवास नहीं कर रहे हैं और आवंटित फ्लैटों को किराये पर देकर योजना के उद्देश्य को विफल कर रहे हैं। निगम ने कहा कि यह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की एसओपी की कंडिका-16 का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत आवंटित आवास को किराये पर देना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.