रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए रांची नगर निगम का अवैध अतिक्रमण पर गुरुवार को बुलडोजर चला। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए स्थायी व अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। वहीं, परमवीर अलबर्ट एक्का चौक पर अवैध होर्डिंग्स और वर्षों से अनुपयोगी पुराने ट्रैफिक बूथ को भी हटा दिया गया। पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ के बीच अवैध रूप से बनी तीन स्थायी संरचनाओं को हटाया। इसके अलावा दो अन्य अवैध संरचनाओं पर भी कार्रवाई कर उन्हें हटा दिया गया। निगम के अनुसार, कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया था। अभियान के दूसरे चरण में अलबर्ट एक्का चौक से अवैध होर्डिंग्स हटाए गए। वहीं, वर्षों से अनुप...