Ranchi News: पिपरवार में राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, साजिश नाकाम
रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिपरवार थाना पुलिस ने राहुल दुबे गैंग से जुड़े तीन अपराधियों को हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर क्षेत्र में होने वाली एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी कोयला साइडिंग की रेकी कर रहे थे और फायरिंग कर कारोबारियों में दहशत फैलाकर लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे। मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो गांव में हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.