रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिठौरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को चन्दवे गांव में छापेमारी कर करीब 200 किलो जावा महुआ बरामद किया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

छापेमारी का कारण थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चन्दवे गांव निवासी सुरेंद्र साव के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी कब्जे में लेकर ध्वस्त कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध शराब का निर्माण नहीं किया जा सके।

भविष्य की कार्रवाई थाना प्र...