रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठौरिया में वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा के तहत गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ निकाली गई। रथयात्रा में पिठौरिया सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शाम करीब छह बजे मुख्य पुजारी जगन्नाथ मिश्रा (रंथु) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा और महाभोग अर्पित किया। महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा का रथ पिठौरिया चौक स्थित मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुआ। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा सैल...