Ranchi News: पिठोरिया में जनरल स्टोर से 80 ग्राम गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कुम्हरिया स्थित एक जनरल स्टोर में गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने 33 वर्षीय भादो मुंडा को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह कुम्हरिया निवासी एतवा मुंडा का पुत्र है। थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुम्हरिया स्थित जनरल स्टोर में गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से करीब 80 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए भादो मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी:थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.