रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सार्वजनिक श्री दुर्गा मंदिर, मिश्रा टोली मेन रोड खूंटी परिसर में आगामी श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक हुई। अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्ष की पूजा समिति को ही इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को हर्षोल्लास और धूमधाम से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान पूजा की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: लाइन झूलन मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी का गठनबैठक में चर्चा बैठक में पूजा के आय-व्यय, प्रतिमा निर्माण, आंतरिक एवं विद्युत सज्जा, भोग वितरण, पूजन व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्...