रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। झालदा के सत्यभामा विद्यापीठ मैदान में झालदा सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी पिंटू विश्वास के बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रदर्शनी फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। इसमें सिल्ली एकादश और झालदा एकादश की टीमें आमने-सामने रहीं। सिल्ली एकादश का नेतृत्व पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने किया, जबकि झालदा एकादश की कमान पूर्व मोहन बागान और ईस्ट बंगाल खिलाड़ी सुधीर सरकार ने संभाली। 70 मिनट के मुकाबले में सिल्ली एकादश ने 15वें मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। सुदेश कुमार महतो ने भी कई बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के अंतिम क्षणों में झालदा एकादश ने शानदार खेल का प्रदर्श...