रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। पासपोर्ट आवेदकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची में 30 अक्तूबर को पासपोर्ट अदालत लगेगी। अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम रातू रोड स्थित पिस्का मोड़ के नजदीक गैलेक्सिया मॉल के तीसरे तल पर स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में होगा। कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन आवेदकों के पासपोर्ट आवेदन किसी कारण से लंबित हैं, वे इस अदालत में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा जिन आवेदकों को कारण बताओ नोटिस, जरूरी दस्तावेज जमा करने या आवेदन से संबंधित अन्य मामलों में कार्यालय से पत्र मिला है, वे भी अपनी समस्या रख सकेंगे। आवेदकों को अपने पासपोर्ट आवेदन का फाइल नंबर और सभी जरूरी दस्तावेज ...