Ranchi News: पापांकुशा एकादशी पर विशेष पूजा और संकीर्तन
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रातू रोड स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर और अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को पापांकुशा एकादशी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वेंकटेश्वर मंदिर में वेद मंत्रों के बीच सुप्रभातम, षोडशोपचार पूजा और महाआरती हुई। भगवान को साबूदाना खीर व कुट्टू पकौड़े सहित 11 फलाहारी व्यंजनों का भोग लगाया गया। अर्चक सत्यनारायण गौतम और नारायण दास के आचार्यत्व में हुए अनुष्ठान में राम अवतार नारसरिया, अनूप अग्रवाल समेत कई भक्त शामिल हुए। वहीं, श्री श्याम मंदिर में प्रभु का नवीन वस्त्रों, स्वर्ण आभूषणों व फूलों से मनमोहक शृंगार किया गया। रात्रि में ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ संकीर्तन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.