Ranchi News: पांच से सात दिन तक नहीं उठ रहा कूड़ा, सड़कों पर गंदगी के ढेर
रांची, अक्टूबर 23 -- मोहल्लों में कूड़ा उठाव नहीं होने से परेशानी Ranchi News: रांची, संवाददाता। शहर के मोहल्लों में नियमित उठाव नहीं होने से सफाई व्यवस्था चरमरा है। नगर निगम के कूड़ा वाहन पांच से सात दिन बाद पहुंच रहे हैं। ऐसे में घरों में जमा कचरा सड़कों पर फेंका जा रहा है और गलियों के किनारे गंदगी के ढेर लग रहे हैं। बदबू, मच्छर और मक्खियों के बढ़ते प्रकोप से स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से नियमित कूड़ा उठाव सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। एक ओर निगम सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर मोहल्लों में कचरा उठाने की बुनियादी व्यवस्था ही बदहाल है। लालपुर के मलिक रोड, पीस रोड, चुन्ना भट्ठा और भाभा नगर में पिछले एक सप्ताह से कूड़े का उठाव नहीं होने की शिकायत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.