रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत सरगेया पंचायत के मैपा टोला बडायडीह गांव की मुख्य सड़क बदहाली की कहानी बयां कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2021 में पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित सड़क कुछ ही वर्षों में जर्जर हो गई है। सड़क की खराब स्थिति से परेशान ग्रामीणों को हर साल अपने स्तर से इसकी मरम्मत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और अलकतरा पूरी तरह उखड़ चुका है। मार्ग पर कंकड़-पत्थर बिखरे रहने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। साइकिल से आवागमन करने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है। गड्ढों में गिरने से राहगीरों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है。

ग्रामसभा की बैठक सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए गुरुवार सुबह गांव में...