Ranchi News: पहाड़ी मंदिर में महाकाल बाबा की भस्म आरती आज
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची। प्रमुख संवाददाता श्रावण मास के अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर सोमवार को पहाड़ी मंदिर में महाकाल बाबा की उज्जैन की तर्ज पर भस्म आरती होगी। रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से शाम पांच बजे मंदिर के आधार तल पर विराजमान महाकाल के दरबार में कई अनुष्ठान होंगे। इसी क्रम में भस्म आरती होगी। इससे पूर्व बाबा का फूलों से मनोहारी शृंगार होगा। गायक कृष्ण केशव मंडली के साथ बाबा के दरबार में भजनों की लड़ियां प्रस्तुत कर हाजिरी लगाएंगे। महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन होगा। शिव भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.