रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में रविवार को मंदिर के मुख्य द्वार पर चंद्रमौली बाबा के नगर भ्रमण का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महासमिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने बाबा पर फल-फूल व मिष्ठान अर्पित कर पूजा-अर्चना की। नगर भ्रमण में शामिल भक्तों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। पूरा परिसर हर-हर महादेव और जयकारों से गूंज उठा। महासमिति ने कहा कि यह आयोजन आस्था और धार्मिक एकजुटता का प्रतीक है। समिति ने 23 अगस्त को आयोजित होने वाली बाल कांवड़ यात्रा में बच्चों को शामिल करने की अपील की।कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश साहू, रिवाल्डो वर्मा, बादल सिंह, सुधीर, अमन सिंह, मनोज मिश्रा, सुबोध पांडेय, सुभाषिष चटर्जी, सुनील यादव, देवाशीष राय सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बड़ी सं...