रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रावण मास की दूसरे सोमवारी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शहर के शिवालयों में जलाभिषेक किया। महादेव की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फल और प्रसाद अर्पित किया। रांची पहाड़ी मंदिर में भोर के तीन से शाम पांच बजे तक लगभग 60 हजार शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना की और जलार्पण किया। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और राज्य की खुशहाली की मंगल कामना की। कई स्थान पर धार्मिक अनुष्ठान एवं महारूद्राभिषेक हुआ। शाम में मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कावंरियों का समूह पहुंचा पहाड़ी बाबा के दरबार यह भी पढ़ें- Ranchi News: हर हर भोले एवं बोलबम के नारे से गूंजे खूंटी के शिवालयकावंरियों का जलाभिषेक नामकुम के स्वर्णरेखा नदी तट से जल लेकर सुबह ...