Ranchi News: पहाड़कोचा जंगल से अज्ञात युवती का शव बरामद, सनसनी
रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र के मांगूबांध स्थित पहाड़कोचा जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार रात उधर से गुजर रहे ग्रामीणों को बदबू महसूस हुई। खोजबीन करने पर जंगल में शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना ओपी पुलिस को दी गई। इसके बाद देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया। गुरुवार सुबह एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के अनुसार शव करीब छह से सात दिन पुराना है और खराब हो चुका है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.