रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। इटकी रोड स्थित रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) कार्यालय में बुधवार को नगर निगम से जुड़े मुद्दों को लेकर बैठक बुलाई गई। बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा सहित कई पदाधिकारी और आरजीटीए के सदस्य शामिल हुए। बैठक में नगर निगम की ओर से जारी नोटिस और उसके ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से चर्चा हुई। एफजेसीसीआई अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि चैंबर ट्रांसपोर्ट सहित सभी व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्हें राहत दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। वहीं, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्य...