Ranchi News: पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ शहर, हर मंदिर में उमड़ी आस्था
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: रांची। प्रमुख संवाददाता सावन मास की पहली सोमवारी को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न इलाके में शिवालयों में जलाभिषेक किया। महादेव की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फल और प्रसाद अर्पित किया और इच्छित फल की कामना की। रांची पहाड़ी मंदिर में अरघा सिस्टम से भोर के तीन से शाम पांच बजे तक 75 हजार से अधिक शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना की। शहर के अन्य इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में पहली सोमवारी की धूम रही। महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों ने शिवलिंग पर जल अर्पण किया और श्रद्धाभाव के साथ पूजा कर मनोवांछित फल की कामना की। इस मौके पर कई स्थान पर धार्मिक अनुष्ठान एवं महारुद्राभिषेक हुए। शाम में मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया。 यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.