Ranchi News: पर्व-त्योहार को लेकर बुढ़मू में बढ़ाई गई सुरक्षा
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए बुढ़मू पुलिस ने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके साथ ही रविवार को प्रमुख सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस जवान आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य पर्व-त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना को देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.