रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद एवं जिला खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में पर्यटन और खेल सुविधाओं के विकास की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। पर्यटन संवर्द्धन परिषद की बैठक में उलिहातू, पंचघाघ, पांडु पुडिंग, पेरवाघाघ, अमरेश्वर धाम और लतरातू डैम समेत अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही सोनमेर मंदिर, बकसपुर घाट, चंचलाघाट जलप्रपात और टोंगरी पहाड़ जैसे नए स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में अधिसूचित कर विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ट्रेकिंग मार्गों के विकास, चयनित पर्यटन स्थलों पर जिप लाइन जैसी साहसिक पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत तथा 15 नवंबर ...