रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला खेल एवं पर्यटन समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में खेल एवं पर्यटन से संबंधित निर्माणाधीन और संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। पंचघाघ को बनाया जाएगा नो प्लास्टिक जोन:

पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं और प्लास्टिक नियंत्रण पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान पंचघाघ पर्यटन स्थल पर रिपेयरिंग, ब्रिक वर्क, पाथवे, शेड, शौचालय, कैंटीन भवन और तोरण द्वार समेत अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने पर्यटन स्थल के विभिन्न स्थानों पर स...