रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मंगलवार को झारखंड विधानसभा सभागार में बैठक हुई। बैठक में राजनीतिक मामलों की कमेटी ने विगत 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन में सरकार की ओर से लिये गए निर्णय के संबंध में प्रस्ताव पारित कर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रियों और विधायकों को धन्यवाद दिया। पारित प्रस्ताव में कहा गया कि छात्रों की मांगों को स्वीकार करना लोकतांत्रिक संवेदनशीलता का परिचायक है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि भर्ती परीक्षा में सुधार के संबंध में पार्टी एक ठोस रणनीति बनाने के लिए स्टडी करेगी और सरकार को सुझाव देगी। माइंस मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट के खिलाफ झारखंड में कांग्रेस पार्टी आ...