रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान सभा के बाद झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए आरक्षित लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या घटाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोदरा ने कहा कि परिसीमन में लोकसभा और विधानसभा सीटें बढ़ती हैं तो एसटी और एससी के लिए आरक्षित सीटों में भी उसी अनुपात में वृद्धि होनी चाहिए। उन्होंने महाजुटान में शामिल खूंटी जिले के ग्रामीणों और समर्थकों का आभार जताया तथा संवैधानिक अधिकारों में कटौती के प्रयास पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...