रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची। परिश्री महिला समूह की ओर से शुक्रवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने एकजुट होकर गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ त्योहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में सिंधु रानी सिन्हा, मालती सिंह, नीलम चौरसिया, नीलिमा श्रीवास्तव सहित कई सदस्यों ने पारंपरिक सावन गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...